Sp tejaswi in press conference

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर में मोबाइल का जखीरा जब्त, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। सदर थाने में प्रेस वार्ता। 25 लाख रुपये के हाईटेक मोबाइल जब्त। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस थाना जेएनवीसी व डीएसटी टीम बीकानेर की एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। विगत 01 वर्ष में मोबाईल स्नेचिंग व अन्य चोरियो की गई। इसमें तीन मुल्जिम गिरफतार कर कब्जा से करीब 25 लाख रूपये के 50 के लगभग स्मार्टफोन (मोबाईल) व अन्य चोरी का सामान (मोटरसाईकिल) किया बरामद
कार्यवाही विवरण:- शहर बीकानेर व आस पास के क्षैत्र मे हो रही मोबाईल स्नेचिग की वारदातो व अन्य चोेरियो के कारण जनता मे भय व्याप्त हो गया जिसमें पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान मे कार्यवाही हेतु श्री महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस के एरिया डॉमिनेंशन अभियान चलाया गया । जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री दीपक शर्मा आरपीएस के निर्देशन व श्री सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत सदर श्री रमेश आईपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जेएनवीसी श्री सुरेन्द्र पचार पुनि. व डीएसटी प्रभारी श्री कुलदीप चारण पु.नि. के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार आसूचना सकंलन कर व पुर्व मे चोरी के प्रकरणो मे चालानशुदा अपराधियों से पुछताछ की गई जिनमे आज दिनांक 17.03.2024 को मुल्जिम जाहिर उर्फ बाबु उर्फ कप्तान, विश्वजित, सोहिब उर्फ भोमा को गिरफतार कर कब्जा से करीब 50 चोरी के स्मार्टफोन (मोबाईल) व एक जेर सवारी मोटरसाईकिल तथा मोटरसाईकिल के पार्टस बरामद किये गये है । मुल्जिमानो से पुछताछ मे मुल्जिमानो ने शहर बीकानेर मे विगत 01 वर्ष मे करीब 150 मोबाईल छिनने व 20-25 मोटरसाईकिल चुराना की वारदाते करना स्वीकार किया है जिसके सबंधं में पृथक से गहनता से अनुसंधान जारी है ।

इनकीं रही भूमिका:- श्री योगेन्द्र हैडकानि 72 डीएसटी टीम का विशेष योगदान रहा है ।

मुल्जिमः-

  1. जाहिर उर्फ बाबु उर्फ कप्तान पुत्र तालिब उर्फ धोलू जाति भिश्ती मुसलमान उम्र 21 साल निवासी कोटगेट मदिना मस्जिद के पास पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर
  2. विश्वजित पुत्र अजीतसिंह जाति राजपुत उम्र 19 साल निवासी कृपाल भैरू मंदिर के पास सर्वाेदया बस्ती पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
  3. सोहिब उर्फ भोमा पुत्र सफीक पठान उम्र 19 साल निवासी सुखदेव मोची के घर के पास सर्वोदया बस्ती पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
    गठित टीम रू.
  4. श्री रमेश आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत सदर बीकानेर
  5. श्री सुरेन्द्र पचार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी जेएनवीसी
  6. श्री कुलदीप चारण पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम बीकानेर
  7. श्री रामकरण सउनि डीएसटी टीम बीकानेर
  8. श्री मांगीलाल सउनि पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर
  9. श्री अब्दुल सतार हैडकानि 29 डीएसटी टीम बीकानेर
  10. श्री महावीर हैडकानि 250 डीएसटी टीम बीकानेर
  11. श्री कानदान हैडकानि 233 डीएसटी टीम बीकानेर
  12. श्री योगेन्द्र हैडकानि 72 डीएसटी टीम बीकानेर
  13. श्री लखविन्द्र कानि 1318 डीएसटी टीम बीकानेर
  14. श्री अशोक कानि 1568 पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर
  15. श्री रविन्द्र कानि 1381 पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर
  16. श्री राजेन्द्र डीआर 1429 डीएसटी टीम बीकानेर