Thar पोस्ट, न्यूज। पत्नी को भगा ले जाने का आरोप तीन के खिलाफ है। सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में विवाहिता को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता जाते समय घर से सोने-चांदी के जेवरात वह हजारों रुपए की नगद राशि भी साथ ले गई। मामले में महिला के पति ने सीकर पुलिस अधीक्षक के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि वह सीकर के रानोली गांव के समीप एक गांव का रहने वाला है। बंटाई पर खेत लेकर खेती करते हुए वह परिवार का पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाले सुरेश, सुरेंद्र, सुरेश सुंडा और बीरबल सुंडा योजना बनाकर उसकी पत्नी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गए। आरोप लगाया कि घर से जाते समय पत्नी सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपए की नगदी राशि भी साथ ले गई। मांग की कि पत्नी को बरामद व आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ग्रामीण सीईओ नरेंद्र कुमार कर रहे हैं।