Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की एक निजी स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार 23 सितंबर को एक स्कूल बस और बोलोरो गाड़ी की टक्कर हो गई थी जिसमे कई बच्चे घायल हो गये थे इस मामले की पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जिस बस से एक्सीडेंट हुआ था उस पर फर्जी नँबर प्लेट लगी थी। अब पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।मामला 23 सितंबर 2023 का है जब दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और एक बोलेरों गाड़ी में टक्कर हो गयी थी इस हादसे में बस में सवार बच्चो को गंभीर चोटे आई थी और एक बच्चे के बीस टाके आये थे। एफआईआर स्कूल की तरफ से दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने जांच की तो पाया की बस के चैसिस व ईंजन नंबर से बस के आरटीओ रजिस्टर्ड नँबर लिए जो अलग अलग पाए गये।