Tp न्यूज़। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन दिया। मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है। आपके दर्द का पूरा एहसास है। कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आयी है। देश में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा है। सबकी यही कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा रहा है। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है
फैसलों से जल्द सुधरेंगे हालात
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि मेरी फार्मा इंडस्ट्री के लोगों से काफी विस्तार से चर्चा हुई। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर है। हम अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम तेजी से कर रहे हैं। बीते दिनों में जो फैसले लिए गए हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति सुधरेगी। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और प्राइवेट प्लेयर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ शहरों में बड़े-बड़े कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने बहुत कम वक्त में वैक्सीन बनाई है। दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने बीते दिनो में अपनो को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ़ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है। इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।
18 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगेगी – एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा। राज्य सरकारों से अनुरोध है कि श्रमिकों का भरोसा बनाए रखें। जो जहां हैं, वहीं रहें। अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेंगी और काम भी चलता रहेगा। मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा