ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 को राजस्थान आंएगे, इस जिले में होगी जनसभा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे है। पीएम मोदी की 28 फरवरी को अजमेर जिले में कायड़ विश्राम स्थली पर प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने अजमेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। भाजपा जिला अजमेर शहर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन के साथ ही कई नई घोषणाएं भी करेंगे तथा युवाओं को रोजगार से जुड़े नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कायड़ सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Share This News