Thar पोस्ट न्यूज। बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक व पीएम मोदी का बीकानेर में रोड शो 20 को है। इसके लिये रूट तय है। यह रोड शो जूनागढ़ फोर्ट से रवाना होगा। यहां से सार्दुल सर्किल, हैड पोस्ट आफिस, फड़बाज़ार चौराहा, ओवर ब्रिज, जस्सूसर गेट एमएम ग्राउंड से गोकुल सर्किल पहुंचेगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों के साथ बीजेपी नेताओं ने पूरे रूट का जायजा लिया। पीएम के रोड शो को देखते हुए पूरे मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जा रहा है। रोशनीघर व ओवरब्रिज के पास सड़क ठीक कर दी गई है। इससे पहले पीएम मोदी आज हवाई मार्ग से दो बार बीकानेर आये, यहां अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी राजस्थान में तूफानी दौरे पर हैं। भरतपुर, नागौर के साथ तारानगर, चुरू, बीकानेर समेत अन्य जिलों में सभाएं कर रहे है।