Thar पोस्ट, न्यूज चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चूरू राजस्थान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में कोरोना इतनी बड़ी महामारी आई। लेकिन हम हाथ पर हाथ धरकर बैठे नहीं रहे। हमने परिश्रम किया और परिणाम लाकर दिखा दिया। करोड़ों गरीबों को पक्के घर दिए। जिनकी तीन-चार पीढ़ी झुग्गियों में जीवन गुजारती थी उन्हें पक्के घर दिए।
10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े घोटालों के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। पीने का पानी था। गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। लाखों करोड़ की लूट मची थी। सरकारी खजाना खाली ही रहता था। सब हताशा और निराशा में डूबे थे।
2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा, निराशा ये मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया।