ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20230804 105025 1 गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मोदी सरकार ने एक निर्णय कर रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती कर दी है। इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस फैसले से आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। आसमान छूती महंगाई के बीच यह महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इस पहल से लोगों को थोड़ी राहत होगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार गरीबों को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त माह में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम पर राहत दे सकती है। पेट्रोलियम कंपनियों को अच्छी कमाई हुई है। कोरोना के समय हुआ घटा अब पट गया है। ऐसे में आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में भी बड़ी कटौती कर सकती है। 

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,680 रुपये हो गई है। 

पहले से ही छूट की घोषणा : चालू वर्ष में होने वाले राज्यों के चुनाव में पहले से ही गैस सिलेंडर पर छूट दी जा रही है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 1140 रुपये तक का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करा रही है। इससे 14 लाख लाभार्थियों को फायदा पहुंचने का दावा किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि सावन माह में सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये जाएंगे। शिवराज के इस एलान से प्रदेश एक करोड़ 20 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फायेदा पहुंचेगा।


Share This News