Thar पोस्ट, बीकानेर। चौतिना कुआं स्थित बाल संस्थान प्रन्यास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीलाल बहादुर शास्त्री पुस्तकालय में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा बीकानेर के जिला समन्वयक करनीदान चौधरी के मार्गदर्शन में समाजसेवी प्रदीप सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए करनीदान चौधरी ने कहा कि पेड़ पौधे में जीवन होता है और वे मानव सभ्यता के ऐसे सजीव मित्र होते हैं जो जीवन पर्यंत मनुष्य के साथ मित्रता निभाते हैं। ओक्सीजन उत्सर्जन, कार्बन सोखकर वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं। देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि संगोष्ठी में पर्यावरण संवर्धन तरु मित्र अभियान के अन्तर्गत चौतिना कुआं क्षेत्र में पौधारोपण करने तथा पौधा वितरण करने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण में गायत्री परिवार द्वारा पौधे उपलब्ध करवाने, सुखदेव खत्री तथा शोभा सारस्वत द्वारा 25-25 गमले प्रदान करने के लिए निर्णय किये गये।
सर्व सम्मति से चौतिना कुआं पर्यावरण संवर्धन समिति का गठन किया गया जिसमें संयोजक भवानी शंकर कौशिक, सह संयोजक प्रदीप सिंह देवड़ा, सचिव बलवीर सिंह पड़िहार, व्यवस्था प्रमुख सुखदेव खत्री, शोभा सारस्वत, उमाशंकर मारु, देवेन्द्र सारस्वत को सदस्य बनाया गया वहीं युवा प्रकोष्ठ संयोजक अंकित मारु, सह संयोजक हिमांशु डांगी, युवा सचिव हिमांशु सारस्वत तथा सदस्य धनंजय सारस्वत को बनाया गया। बाल संस्थान प्रन्यास चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जे के तौमर तथा संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों का प्रदीप सिंह देवड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।