ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241225 134830 हवा में विमान क्रैश, 99 की मौत Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हवा में विमान क्रैश होने से 99 जनों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस वाले दिन यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मध्य एशियाई देश के रास्ते रूस जा रहा विमान अचानक से क्रैश हो गया। इस पैसेंजर विमान में 110 यात्री सवार थे, जिसमें 99 यात्रियों की मौत हो गई है।

img 20241225 1348056230290678286020611 हवा में विमान क्रैश, 99 की मौत Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Source Social media x

मध्य एशियाई देश के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट्स से संकेत मिला है कि विमान में मौजूद कुछ लोग जीवित बच गए हैंकजाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान में 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे. हालांकि, रॉयटर्स ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है. वहीं दुर्घटना पर अज़रबैजान एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह हादसा विमानन सुरक्षा के लिए एक और चुनौतीपूर्ण घटना है. अधिक जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी. इस बीच  कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. विमान में लगी आग को बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है. हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्लाइट राडार 24 के अनुसार जो विमान हादसे का शिकार हुआ है. वो अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ईआरजे-190 था. इसने सुबह 3:55 बजे UTC (9:25 भारतीय समय) पर बाकू से ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरी।. फ्लाइट में GPS की प्रॉब्लम पैदा हो गई, जिसके  कारण दुर्घटना से पहले इसने काम करना बंद कर दिया था. वहीं हादसे से जुड़े एक अन्य वीडियो में देखा गया है कि दुर्घटनास्थल पर कई लोग मौजूद है।


Share This News