Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष के 15 दिन बहुत अहम होते हैं. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान कार्य किया जाता है. इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक रहेंगे. इस बार श्राद्ध 15 दिन की बजाय 16 दिन के रहेंगे. इस दौरान 17 सितंबर को कोई श्राद्ध नहीं होगा और अष्टमी का श्राद्ध 17 सितंबर की बजाय 18 सितंबर को होगा।पितृ पक्ष के दौरान घर पर सात्विक भोजन ही बनाएं और वही भोजन करें. तामसिक भोजन न करें. ना ही नशा आदि करें. वरना पितृ नाराज हो जाते हैं और जीवन में कई मुसीबतें आती हैं।पितृ पक्ष के दौरान बेजुबान जानवरों और गरीबों को भोजन कराएं. अपने दरवाजे पर आए जरूरतमंद को खाली हाथ न भेजें. ब्राह्मणों, गरीबों को सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दें. हर दिन पंचबली निकालें. यानी कि गाय, कुत्ते, कौवे, देवताओं और चींटी के लिए भोजन निकालें।