Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चार प्रमुख स्थानों पर पिंक शौचालय बसें खड़ी की जाएगी। चार बसों की सुविधा अगस्त माह से मिलेगी। इन पर 84 लाख रुपये की लागत आएगी। महिलाओं के लिए सभी सुविधाएं होगी। राज्य में बीकानेर पहला शहर होगा। जहां यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए टेंडर हो चुके है। बीकानेर में केईएम रोड, तोलियासर भैरूंजी की गली, म्यूजियम भ्रमण पथ के पास व स्टेशन रोड पर यह सुविधा रहेगी।
इस बारे में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित का कहना है कि शहर की पहली महिला महापौर होने के नाते हमेशा मेरा प्रयास रहा है की महिला स्वच्छता और सुरक्षा के लिए ठोस कदम लिए जाएं। पिंक बस महिला शौचालय मेरी माताओं और बहनों के लिए सुरक्षित और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त वो सुविधा होगी, जिसकी हमेशा से बीकानेर के बाजारों में आवश्यकता रही है। महिला स्वच्छता और सुरक्षा की दिशा में न सिर्फ बीकानेर में अपितु पूरे राजस्थान में यह क्रांतिकारी परिवर्तन होगा।