Thar पोस्ट, अबोहर। हमारे देश में जुगाड़ सदैव लोकप्रिय रहा है। बोरवेल में बच्चा गिरता है तो सब फेल , लेकिन जुगाड़ हिट। अब देशभर में गंगानगर का नाम महंगे पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर उछला तो गंगानगर के लोगों ने जुगाड़ निकाल लिया। यहाँ के लोगों ने पंजाब के गावों से पेट्रोल डीजल लेना शुरू कर दिया। गंगानगर के नजदीक अबोहर में पेट्रेाल की कीमत 96.74 रुपये और डीजल की कीमत 87.83 रुपये दर्ज की गई। वहीं अबोहर से 45 किलोमीटर दूर श्रीगंगानगर में पेट्रोल 9 रुपये 38 पैसे महंगा व ज्यादा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम राजस्थान में सबसे ज्यादा 106 रुपये 08 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं, जबकि डीजल के दाम 98.94 पैसे हैं। यही कारण है कि अब श्रीगांनगर के लोग साथ लगते पंजाब में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि रेट का अंतर करीब 10 रुपये प्रति लीटर है। यहां तक कि राजस्थान की बसें भी अबोहर के साथ लगते गुमजाल या कल्लरखेड़ा के पेट्रोल पंप से तेल भरवाती हैं, लेकिन कर कुछ नहीं सकते, क्योंकि किसानों को करीब 2500 लीटर ड्रम व कैनी में तेल ले जाने पर कोई रोक नहीं है। श्रींगंगानगर के गांव हिदुमलकोट के किसानोँ के अनुसार पंजाब व राजस्थान में पेट्रोल डीजल की कीमत में करीब नौ से 10 रुपये प्रति लीटर का अंतर है, जिस कारण अब साथ लगते पंजाब के के पेट्रेाल पंपों से तेल भरवाने लगे हैं। पता चला है कि करीब 10 रुपये प्रति लीटर का बड़़ा अंतर होने के कारण पंजाब से पेट्रोल डीजल की तस्करी श्रीगंगानगर में होने लगी है। इससे न सिर्फ पंजाब के पेट्रोल पंप संचालकों को फायदा है, बल्कि पंजाब सरकार को भी लाभ है, लेकिन श्रीगंगानगर के पेट्रोल पंप संचालकों की सेल पर काफी फर्क पड़ रहा है।