Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के खत्री मोदी समाज के कार्यकर्ताओ ने आज पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में 800 नग कपड़े भेंट किए। समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में विविध आवश्यक कार्यो हेतु 800 नग कपड़े प्रदान किए गए। ट्रॉमा सेन्टर प्रभारी डॉ बी एल खजोटिया ने समाज के योगदान को प्रेरणादायक बताया । कार्यक्रम में खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ
मेघवाल, वरिष्ठ समाजसेवी श्योदान सिंह, सवाई सिंह तंवर, महेश मूंड, देवी सिंह शेखावत, अशोक मोदी, नारायण मोदी, डॉ. गोपीनाथ मोदी, दिनेश मोदी ने भी विचार रखे । कार्यक्रम में कैजुअल्टी इंचार्ज ओम बिश्नोई एवं हल्दीराम मूलचन्द हार्ट हॉस्पिटल के राकेश शामिल थे । सीएमओ डॉ एल के कपिल ने आभार व्यक्त किया ।