Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। स्टाइपेंड की मांग को लेकर आज सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों इंटर्न डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्हें तीन माह से भुगतान नहीं हुआ है। सुबह से ही करीब 250 इंटर्न डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं। इस बीच इमरजेंसी मामलों में सेवाएं जारी रखी गई है। डॉक्टरों ने आज मेडिकल कॉलेज में धरना दिया है। प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर जमकर नारेबाजी भी की गई।
इस अवसर पर डॉ मुकेश ने बताया कि स्टाइपेंड के भुगतान में देरी पहली बार नहीं हुई है। इस बार तीन माह से स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया है। फिर भी डॉक्टरों ने दो माह दो माह का स्टाइपेंड तुरंत देने की मांग की है। वहीं एक माह का भुगतान कुछ दिन बाद भी कर दिया जाए तो आपत्ति नहीं है। इंटर्न के अनुसार उन्हें काफी दिनों से केवल तारीखें ही दी जा रही है। कार्य बहिष्कार के बाद जल्दी भुगतान का आश्वासन दिया गया है।