ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीबीएम के राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग में सोमवार को नर्सिंग अध्ययनरत विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारेाह में पीबीएम अधीक्षक पी के सैनी ने नर्सिंगकर्मियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने,मरीजों से सद्भावना रखने,मरीजों के हितों में सेवा कार्य करने की शपथ दिलाई। डॉ सैनी ने नर्सिगकर्मियों से उम्मीद जताई की प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद देश-विदेश में पीबीएम का नाम रोशन करेंगे और अपनी कार्यकुशलता के साथ साथ मरीजों के प्रति आचरण सहिता का पालना करेंगे। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मजीद खोखर ने कहा कि नर्सिंग कर्मचारियों ने कोरोना काल में जी जान लगाकर सेवाकार्य किया। जिसके लिये वे साधूवाद के पात्र है। समाजसेवी इकबाल समेजा ने कहा कि नर्सिंग कर्मचारी की भूमिका उसकी सेवा में बहुत महत्वपूर्ण है। अत:नर्सेज शपथ की अहमियतता बढ़ जाती है। नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद ने कहा कि नर्सिंग कर्मचारी अपने पेशे की संवेदनशीलता को समझे और मरीज के साथ सदैव सद्व्यवहार का पालन करे ं। समारोह में उप प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पडिहार,सीताराम बंजारा,भारती वैष्णव,शिजी सेवियर,अरविन्द धवल,पूनम मीणा,ललिता वैष्णव,डिम्पल गावरी,बीना समुऐल,सुनीता शेखावत,योगिता सैनी,अनुराधा,पदमावती आदि उपस्थित थे।


Share This News