Thar पोस्ट, न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल में आज फिर हाथापाई हुई। मंगलवार को पीबीएम के टीबी वार्ड में डॉक्टर व मरीजों के बीच हाथापाई हुई । रोगी का आरोप है कि डॉक्टर दवाईयों के लिए बाहर की दुकान से लेने के बारे में कहते है और बतमीजी से बात करते है । इस संबंध में जब शिवदल टीम को पता चला तब शिव दल के राज्य मंत्री अविनाश राठौड़ , कानून सह मंत्री हेमन्त कातेला , बीकानेर जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह , पुखराज नायक आदि मौके पर पहुंचे और देखा की ना तो डॉक्टर है ना ही कोई नर्सिंग स्टाफ है । कई घंटे इंतजार करने के बाद डॉक्टर और आए उनसे वार्ता की । तब डॉ कानाराम गर्म हो गए और कहा मरीज मरे तो मरे हमे क्या । इसके बाद बात ओर बढ़कर धक्का -मुक्की पर आ गई । इस दौरान पुलिस चौकी की टीम आई और मामले को शांत किया गया।