Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्था वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से गुरुवार को सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट और धन्नाराम सुथार की ओर से राजकीय पी.बी.एम. चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जयश्री मुरली मनोहर को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले नेत्र रोगियों के लिए बेहद काम आने वाले तीन सौ सत्तर काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए।
समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय में मरीजों के लिए काले चश्मों की आवश्यकता को देखते हुए संस्था के माध्यम से पूर्व में भी उन्नीस दिसम्बर को सामाजिक सरोकार निभाते हुए चार सौ चश्मों का निशुल्क वितरण किया गया था और आगे भी वर्ष पर्यन्त चिकित्सालय में जरूरत के अनुसार चश्मों की आपूर्ति की जाएगी ।
सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट के मोहन सुराणा और धन्नाराम सुथार ने भविष्य में भी चिकित्सालय में आवश्यकता अनुसार सेवा कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, मोहन सुराणा, धन्नाराम सुथार, अरुण जैन, नरसिंह सेवग, मोहित राजपुरोहित, ज्ञान यादव, विजय कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जयश्री मुरली मनोहर और चिकित्सालय स्टाफ ने इस पुनीत कार्य हेतु समिति सदस्यों और ट्रस्ट का आभार ज्ञापित किया।