Thar पोस्ट, न्यूज। नामचीन फ़िल्म निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हृदय घात से हुआ। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को हार्ट अटैक (Heart Attack) का सामना करना पड़ा है. इनसे पहले गायक के.के तथा राजू श्रीवास्तव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। ये सभी अपनी सेहत का ख्याल रखने वाले, रोजाना जिम जाने वाले, व्यायाम और योग के साथ बेहतर खानपान और डाइट फॉलो करने वाले थे। कई सेलिब्रिटी और बॉलीवुड-टीवी कलाकार इसके शिकार बन चुके हैं. इस समय कोई बुजुर्ग हो या युवा किसी को भी चलते-फिरते हार्ट अटैक हो रहा है इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही आईसीएमआर (ICMR) को इस पर शोध करने के लिए कहा था, हालांकि अभी तक इस पर कोई रिपोर्ट नहीं आई है.डब्ल्यूएचओ (WHO) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन भी कह चुकी हैं कि कोविड के बाद हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा वैक्सीन के मुकाबले 4 से 5 फीसदी ज्यादा है. यानि कि कोरोना की वैक्सीन भी दिल के दौरे का खतरा पैदा करती है। दिल्ली गंगाराम अस्पताल (Gangaram Hospital Delhi) के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अश्विनी मेहता और उनकी टीम ने इसका मेटा एनालिसिस और रिव्यू किया है. जिसमें कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. करीब 767 मरीजों पर किए गए एनालिसिस में देखा गया है कि एक प्रकार की वैक्सीन हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हो सकती है।