ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111143 22 पेपर लीक मामले में सरकार नहीं ले पाई फैसला, हाइकोर्ट में होगी सुनवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। चर्चित मामले में हाईकोर्ट की ओर से सरकार को निर्णय के लिए दी गई डेडलाइन आज पूरी हो चुकी है। अब हाईकोर्ट भर्ती को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। 

हाईकोर्ट ने  इस प्रकरण में सरकार की मांग पर दो बार अतिरिक्त समय दिया। पिछली सुनवाई 26 मई को हुई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने सरकार को 1 जुलाई से पहले मामले में अंतिम निर्णय करने की हिदायत दी थी। पिछली सुनवाई में सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे एएजी विज्ञान शाह ने कोर्ट को बताया था कि सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में व्यस्त थे इसलिए इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाए। ऐसे में अंतिम फैसले के लिए कोर्ट से और समय मांगा गया था। इसके बाद कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए अब 1 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख दे दी थी।


Share This News