ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20230711 101651 पाकिस्तानी सीमा की बढ़ी मुश्किलें ! देशभर का मीडिया जुटा इस गाँव मे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। देशभर का मीडिया इन दिनों यूपी के एक गाँव मे है। पाकिस्तान की सीमा हैदर व भारतीय युवक सचिन की होने वाली शादी चर्चा में है। मीडिया के साथ बातचीत में सीमा ने बताया कि वह इंडिया में ही रहना चाहती है। मर जाएगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस बारे में कानूनी जानकारों का कहना है कि सीमा को जमानत मिल गई है लेकिन उसने अवैध तरीके से भारत मे प्रवेश किया है। जो कि अपराध की श्रेणी में है। यह ठीक वैसा ही है जैसे कि कोई भारतीय नागरिक किसी दूसरे देश मे अवैध तरीके से जाए तो वहाँ का कानून अपनी कार्रवाई करेगा। बात दें कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मार्च महीने में सचिन से पहली बार मिली थी। उसने नेपाल ट्रिप की पूरी कहानी बयां की। उसने बताया कि 7 दिन उसने सचिन के साथ कैसे बिताए। यह भी बताया कि भारत आने में उसे कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा में है. कारण है हिंदुस्तानी युवक सचिन के साथ उसकी लव स्टोरी. पाकिस्तान से शारजाह. शारजाह से नेपाल और नेपाल से इंडिया आने वाली सीमा को फिलहाल कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि भारत सरकार इसे गंभीरता से ले रही है कि कही यह जासूसी का मसला तो नही ? क्योंकि सीमा का भाई पाकिस्तानी फौज में है।

सीमा अब यहीं भारत में रहना चाहती है तो वहीं उसका पहला शौहर चाहता है कि वह वापस लौट आए. सीमा का कहना है कि वह पहले पति गुलाम हैदर के साथ नहीं रहना चाहती. बल्कि सचिन के ही साथ उसकी पत्नी बनकर ताउम्र रहना चाहती है।

जानकारी में रहे कि साल 2020 में ऑनलाइन PUBG गेम खेलते खेलते उसे सचिन से प्यार हुआ और फिर प्यार को पाने के लिए वह बच्चों के साथ भारत चली आई. भारत आने से पहले वह एक बार सचिन से नेपाल में मिली भी थी. वहां उन्होंने 7 दिन एक साथ बिताए।


Share This News