Thar पोस्ट, न्यूज। रवींद्र रंगमंच पर पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर द्वारा पुलिस विद्यार्थी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें डूंगर महाविद्यालय एनएसएस के वॉलिंटियर्स ने भाग लिया । आईजी ओम प्रकाश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस समाज के हित के लिए है वे पुलिस को अपना मित्र समझे तथा सामाजिक हितकारी नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सुरक्षित रखें निःसंकोच पूर्वक पुलिस को समस्याओं को बताएं तथा नशे से दूर रहे, यातायात नियमों का पालन करें,इसी दौरान पुलिस इनफॉरमेशन से संबंधित इंपॉर्टेंस ऑफ साइबरसिक्योरिटीज पुस्तिका का वितरण किया गया NSS समन्वयक केसरमल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सारा समय अपनी शक्ति संचय, विद्या ग्रहण में लगाते हुए अच्छी आदतों का निर्माण करना चाहिए जिससे लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो सके IG साहब ने nss समन्वयक केसरमल को समान-पत्र भेंट करके सम्मानित किया एनएसएस के अनेक वोलन्टियर्स यश, महेश मनीष ,अनुराधा आदि उपस्थित रहे ।