Thar पोस्ट। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी का मामला फिर सामने आया है। यदि आपको भी कोई किसी भी प्रकार का लिंक भेजे तो हो जाइए सावधान! आपके खाते का पैसा उड़ सकता है। आपके साथ भी इस प्रकार की साइबर ठगी हो सकती है। बीकानेर परकोटे में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति के मोबाइल पर लिंक भेजा गया। जब उसने लिंक खोला तो उसका बैंक खाता साफ हो गया। जब उसने बैंक अकाउंट संभाला तो उसके होश फाख्ता हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी नारायण पुरोहित के मोबाइल पर एक लिंक आया। उसने उस लिंक पर क्लिक किया। क्लिक करते हुए उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से एक बार में 95 और दूसरी बार में 5 हजार रुपए निकल गए। पीडि़त का दावा है कि उसने गूगल से बैंक के हेल्पलाइन नंबर लिए थे यानी अब गूगल में बताए नंबर भी सेफ नहीं है। उसने तुरंत बैंक से संपर्क किया। उसने खाते को फ्रीज करवाया तथा पुलिस को सूचित किया।