Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के कोटगेट थाने में ऑन लाइन ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। परिवादी बागड़ी भवन के समीप, गोगागेट क्षेत्र में रहने वाले उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि 5 मई को शाम छह बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके एसबीआई केडिट कार्ड से 1,82,630 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कानिस्टेबल.जयप्रकाश को सौंपी है। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के मामले तेज़ी से बढ़े है।