Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में भी ऑनलाइन ठग सक्रिय है। लोग शिकार हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बारह गुवाड़ चौक निवासी महेन्द्र रंगा ने बताया कि वह शनिवार शाम को बेटे को पतंग दिलाने के लिए बाजार गया था। वहां दुकानदार को नकद भुगतान कर घर आ गया। घर आकर देखा तो मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज मिला। इस पर हैरानी हुई। बाद में मोबाइल से ऑनलाइन चेक किया तो खाते में बैलेंस केवल नौ हजार ही शेष रहा। खाते से एक बार में 85 हजार एवं दूसरी बार में आठ हजार 489 रुपए निकलने का मैसेज आया हुआ था। पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल एवं बैंक ऑफ बड़ौदा नत्थूसर गेट के अधिकारियों को सूचना दी।