







Thar पोस्ट। बीकानेर में एक युवक ने देर रात फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक गंगाशहर निवासी 25 वर्षीय युवक पंकज ने सादुल कॉलोनी स्थित होटल सिलवर इन के कमरे में फ़ासी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर मृतक के मिलने वालो सहित आस -पास के लोगो का जमावड़ा लग गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरक्षण कर परिजनों से आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।




