
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थाना पुलिस की ओर से एक युवक से आठ लाख रूपये बरामद किये है। गिरफ्तार युवक देशनोक के चौपानिया बास निवासी 20 वर्षीय धीरज उपाध्याय है। यह राशि हवाला करोबार से जुड़ी बताई जा रही है। उसके मोबाइल में हवाला लेनदेन के साक्ष्य भी मिले है। आरोपी इस राशि को मोटरसाइकि ल से कही ले जा रहा था। पुलिस ने इस राशि व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस, हवाला कारोबार में करीब एक करोड़ से ज्यादा राशि बरामद कर चुकी है।