Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सुरनाणा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक रेल मुसाफिर की मौके पर ही मौत हो गई। लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि फलौदी के भोजासर थाना क्षेत्र के ग्राम केलनसर निवासी रामनारायण (45) का सुरनाणा के पास रेल पटरियों के पिलर नम्बर 251/7 के पास शव मिला। इसकी मौके पर मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पास संगरिया से लालगढ़-बीकानेर का रेल टिकट मिला है। यात्री गाड़ी से गिरने से उसकी मौत हो गई।