Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्यकर्मी (एएनएम) ने फांसी का फंदा लगा लिया है। श्रीकोलायत के गडिय़ाला की सरकारी अस्पताल में कार्यरत सुलोचना ने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंच गई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक सीएमओ को भी मौके पर भेजा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन एक डॉक्टर पर परेशान करने के आरोप की बात सामने आई है। मृतका की परिजन पहुंचे है और इस मामले में जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े है ल सीएमएचओ ने भी विभागीय स्तर पर जांच करवाने की बात कहते हुए बताया कि दोषी पाएं जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।