Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में एक जने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती निवासी 53 वर्षीय कैलाश चंद्र आज अपने घर पर फांसी के फंदे पर झूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के पुत्र कमल कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।