Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज एक और व्यक्ति ने फंदे से झूलकर ईहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना इलाके के भीनासर स्थित रेगर मोहल्ले की घटना है। इस क्षेत्र के निवासी 42 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र किसनाराम की फंदे पर झूलने से मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव उतरवाया और सेवादारों के सहयोग से पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।
वहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया तब पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम ले जाया गया। सेवादारों में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गवावत, ताहिर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, रमजान अली अब्दुल सतार, आसुराम कच्छावा, ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई आदि शामिल रहे।
युवक ने फांसी लगाई : गंगाशहर थाना इलाके में एक 17 वर्षीय बालक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार चोपड़ा बाड़ी में रहने वाले लालचंद सोनी के 17 वर्षीय पुत्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। अनुसंधान अधिकारी हरसुख विश्नोई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है। दोनो ही आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।