Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सादुलगंज इलाके में स्कूटी पर जा रही 22 वर्षीय युवती को कार ने टक्कर मार दी। इस पर खतुरिया कॉलोनी निवासी तनु ने कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शाम को वह स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह रोड पर गिर गई और घायल हो गई। स्कूटी को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।