Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आज एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार बिग्गा से डूंगरगढ आ रही ट्रेन के आगे महिला ने जान दी। स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनी के अनुसार रेलवे लाइन पर महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला का शव डूंगरगढ हॉस्पिटल में रखवाया है। यहां शिनाख्त के प्रयास होंगे।