Thar पोस्ट। हालांकि सांपों को पर्यावरण मित्र माना गया है लेकिन कई बार ये खतरनाक साबित होते है। बीकानेर जिले के गांव कितासर भाटियान  में एक सांप द्वारा काटने से एक महिला की मौत हो गई है। 35 वर्षीय भानीराम पुत्र जालुराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मूली देवी को 18 जुलाई की शाम अपनी ढाणी में कार्य करते हुए सांप ने काट लिया।

परिवादी के भाई प्रभुराम सहित परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी गई है। जानकारी में रहे कि इन दिनों बारिश का महीना है अधिक गर्मी व नमी के चलते भूमिगत जानवर जमीन से बाहर आते है। कोशिश करें कि उनसे दूरी रखे। सांप द्वारा काटे जाने पर तुरंत चिकित्सा केंद्र संपर्क करें।