Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर जिले के देशनाेक में रात को अपने घर में सो रही 16 वर्षीय बालिका अचानक लापता हो गई। इस सम्बंध में बालिका के भाई ने शक के तौर पर केसरदेसर जाटान निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसने देखा कि 26 सितम्बर की सुबह उसकी बहन अपने बिस्तर पर नहीं है। जिसके बाद आसपास पता किया पर मिली नहीं। याचक का शक जताते हुए कहा कि, आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया। देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।