Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक निजी लाइब्रेरी में तीसरी मंजिल से फिसल कर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी दोपहर में लाइब्रेरी में तीसरी मंजिल से नीचे उतर रही थी कि अचानक पैर फिसलने से सिर के बल गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट आई। युवती को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।