Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में कोड़मदेसर के पास स्कूली वैन पलट जाने से एक बच्ची की मौत हो गई, अन्य बच्चे घायल है। मृतक बालिका के परिजन बच्ची का शव लेकर पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम किए शव को अपने घर ले आए। हादसे को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।