Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाक़े के नेशनल हाइवे पर परसनेऊ से श्रीडूंगरगढ़ की ओर मंगलवार सुबह 7 बजे हुई दुर्घटना में एक इनोवा व बोलेरो की टीयूवी कार में भिड़त हो गयी। टी यूवी सवार 41 वर्षीय रजनी कंवर पत्नी छगन सिंह विराट नगर, बीकानेर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ियों में सवार कुल 8 जने घायल हो गए है।दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है नेशनल हाइवे की टीम द्वारा मौके पर साइड में करवाया गया।