Thar पोस्ट, न्यूज। अंडर ग्राउंड हाईवोल्टज लाइन की चपेट में आने से एक कि मौत हो गई। मंगलवार को लूणकरनसर में एक युवक जमीन की खुदाई कर रहा था, तभी ग्यारह हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे इस मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कपूरीसर के पास भारतमाला इंटरचेंज पूल के नीचे से पाइपलाइन डालते समय 39 वर्षीय मजदूर लालदास इसकी चपेट में आ गया। वो बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत लूणकरनसर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कपूरीसर निवासी लालदास जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को कपूरीसर के पास भारतमाला इंटर चेंज के नीचे खाई खोदकर पानी की पाइप लाइन डाल रहा था। कपूरीसर की तरफ जाने वाली 11 हजार वोल्टेज लाइन जमीन से महज 1 से 2 फीट गहराई पर थी। इतनी कम गहराई पर बिजली की लाइन होने की संभावना नहीं थी। ऐसे में मजदूर उसकी खुदाई करता गया। इसी बीच उसका औजार 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट खुद मजदूर तक जा पहुंचा।आमतौर पर 6 फीट की जगह 3 फीट गहरी लाइन बिछाई जा रही है। कई जगह ये महज एक से दो फीट गहरी है