Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर की दोपहर डेढ़ बजे धनाराम पुत्र बालुराम उम्र 19 खेत में काम कर रहा था।इसी दौरान अचानक से सांप ने धनाराम को काट लिया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सम्बंंध में मृतक के बड़े भाई पुरखाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।