Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के किलचु कल्याण गांव में बुधवार को खेत में काम करते समय तीन युवकों को करंट लगने से एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोही स्थित खेत में महिंद्र, भैरोंसिंह व सुंदरलाल काम कर रहे थे। तभी बिजली के तार से चपेट में आ गए। ग्रामीण तीनों को पीबीएम लेकर आए, जहां महेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। भैरोंसिंह व सुंदरलाल गंभीर घायल हो गए। घायलों का ट्रोमा सेंटर में उपचार जारी है।