Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कोरोना जानलेवा हो रहा है। रविवार को कोविड आईसीयू में भर्ती एक 66 वर्षीय महिला की मौत होने के साथ ही शहर में 21नए कोविड पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। कोरोना की शिकार महिला सादुल कॉलोनी में रहती थी। उसकी तबीयत खराब होने पर 30 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 7 अप्रैल को इसकी कोविड जांच करवाई जो पॉजिटिव आई। महिला को पहले से कई बीमारियों ने जकड़ रखा था। कोविड आईसीयू में रविवार को तीन नए मरीज भर्ती होने के बाद अब कुल भर्ती मरीजों की संख्या सात हो चुकी है।