Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में बकरियां चराने गया युवक की नहर में गिरने उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना में मृतक के भाई 8 डीएल घेघडा निवासी रोशन खां ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई अल्लादीन (27) बकरियां चराने गया हुआ था। पानी पीते वक्त वह नहर में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।