Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध लगातार बढ़ रहा है। एक बार फिर आपसी विवाद में चले चाकू एक जने की मौत हो गई जबकि अन्य घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की रात नाल थाना क्षेत्र के कावनी गाँव मे किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
वारदात के बाद वहां अफ़रा तफ़री मच गई। इसमे दो घायलों का पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है। किसना राम और रामप्यारी घायल है वही राजूराम की मौत हो गई ।