ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
FB IMG 16301541006375506 ज़िंदा हो रही है 50 साल पुरानी कारें ? Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, जितेंद्र व्यास। बीकानेर में इन दिनों 75 साल पुरानी कारों में नई जान फूंकी जा रही है। 40 से 75 साल पहले की इन कारों को जुनून के साथ तैयार करवाया जा रहा है। इन कारों में शेवर्ले फ्लीटमास्टर, ओल्ड फोर्ड सरीखी शाही कारें शामिल है। इन कारों को आपने केवल हिंदी या अंग्रेजी फिल्मों में ही देखा होगा। इस बारे में विंटेज कारों के शौकीन बीकानेर के पुनीत जैन बताते है कि इन दिनों जिन कारों पर काम चल रहा है उनमें फ्लीटमास्टर, ओल्ड फोर्ड आदि है। इन गाड़ियों में लोहे की चद्दर इतने वर्षों बाद भी सही सलामत है। आने वाले दिनों में ये सड़कों पर दौड़ेंगी।

पुनीत बताते है कि शौक बड़ी चीज़ है। पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स कई बार मिल नहीं पाते है, लेकिन उनकी व्यवस्था करनी पड़ती है। पूर्व में घर में पुरानी विंटेज कारों का शौक दादाजी को था।

देश और दुनिया में विंटेज कारों की पसंद करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। अनेक कारों के शौकीन इस शौक को पूरा करने के लिए सैंकड़ों किमी का सफर तय करते है। दिल्ली एक्सपो में भी पुरानी विंटेज गाड़ियों की प्रदर्शनी लगती है। बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक और कलाकार, विज्ञापन एजेंसियां भी इन चारों को किराए पर लेती है।

FB IMG 16301542750363710 ज़िंदा हो रही है 50 साल पुरानी कारें ? Rajasthan News Portal पर्यटन

Share This News