Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शारदीय नवरात्रा में पोकरण स्थित माँ आशापुरा माताजी क़े मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय मेले में (11अक्टूबर से 14 अक्टूबर ) लगातार 60 वर्षो से लालजी बिस्सा की बस आज दोपरहर सवा एक बजे रवाना हुई इस

बस को माँ आशापुरा क़े परमभक्त फुसाराम पवार ने माताजी की झंडी दिखाकर रवाना की । बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया चार दिवसीय मेले में आशापुरा भंडारा ट्रस्ट समिति की तरफ से भंडारा का आयोजन किया जाता हैँ जिसमे बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, कलकत्ता, मद्रास, मुंबई से आने वाले भक्तजन सामूहिक प्रसादी ग्रहण करते हैँ ।

तीन रात बराबर माता का जागरण भी मंदिर क़े मुख्य प्रांगण में लगता हैँ जिनमे बीकानेर क़े प्रमुख कलाकार अपने भजन प्रस्तुत करते हैँ। बस की रवानगी सुमित बिस्सा, किसनलाल पवार, किसनलाल माली, मोहन लाल बिस्सा, रामलाल पवार सोनू जोशी, विष्णु बिस्सा, क़े नेतृत्व में रवाना हुई l बीकानेर सेवा योजना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर धर्मशाला, पोकरण क़े कमरा नंबर 19 में मेडिकल दवाई की प्राथमिक व्यवस्था की हैँ साथ में डॉक्टर वैभव पवार की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

स्थानीय नत्थूसर गेट के बाहर बाबा रामदेव पार्क के पास स्थित पुष्करणा ब्राह्मण व स्वर्णकार समाज की कुलदेवी मां उष्ट्रवाहिनी (सारिका देवी) माताजी के मंदिर में दुर्गाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी पं. शांतिस्वरुप रंगा ने बताया कि सर्वप्रथम माताजी का विशेष शृंगार किया गया। साथ ही मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया। दोपहर के समय श्रीमती जानकीदेवी के सानिध्य में गीता के 18 अध्याय किए गए एवं रंगा के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ किए गए। शाम के समय महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालूओं द्वारा ध्वजा, नारियल मिश्री-पताशा, फल इत्यादि का भोग लगाया गया और देवी स्वरुप 9 नन्ही कन्याओं का पूजन किया गया। रात्रि के समय रामनवमी की पूर्व संध्या पर रामायण पाठी विष्णुदत्त रंगा के नेतृत्व में सुंदरकाण्ड के पाठ किए गए। तत्पश्चात् भजन-संगीत का आयोजन भी रखा गया जिसमें बबला महाराज, नारायण रंगा, अरुण दत्त, अनिल शंकर ब्रदर्स, अंशू-वंशू, जयश्री, इति, ममन सेठ, सारिका, निहारिका रंगा ने अपने-अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।