Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के तोलियासर भैरूजी मंदिर के पास दो मंजिला एक बिल्डिग़ का छज्जा ढह जाने से इलाके में वहां हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि उस समय बाजार में आवाजाही न के बराबर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। भैरूजी के मंदिर में भी दर्शनार्थियों की संख्या रोजाना की तुलना में कम थी। बारिश के अंदेशे के कारण बाजार भी जल्दी बंद हो गया । छज्जा (बालकनी) ढहने से सड़क पर मलबा बिखर गया। यातायात व्यवस्था भी बंद करनी पड़ी। बिजली के तार भी टूट गये जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो दिन पहले चाय पट्टी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। बीकानेर शहर में अनेक स्थानों पर पुरानी बिल्डिंग जर्जर अवस्था मे है।