Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज वैदों की पिरोल गिर गई। अचानक ऐतिहासिक पिरोल गिरने से एक बार वहाँ अफरा तफरी मच गई। वहां पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित इलाके से आस-पास के लोगों को दूर किया। अभी तक किसी के मलबे में दबे होने की कोई सूचना नही है। किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।