ताजा खबरे
मंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
IMG 20241023 101608 nude पार्टी भारत में भी ?पोस्टर से सियासी उबाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अमेरिकी व यूरोपीय देशों की तर्ज पर अब भारत मे भी nude parties दस्तक देने लगी है। देश के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों विवाद से प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे को घेरने की तैयारी में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नग्न न्यूड पार्टी के पोस्टर ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया है बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। अब बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, वहीं राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

हालांकि पुलिस ने त्वरित के अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला आयोग, बजरंग दल, और कांग्रेस समेत कई संगठनों ने आयोजनकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन इस घटनाक्रम के बीच एक अहम सवाल भी लोगों के बीच उठ रहा है – न्यूड पार्टी होती क्या है? और क्या यह भारत में कानूनी है? आइए इस पूरी बहस को समझने की कोशिश करते हैं।

यहां भी नियमानुसार
न्यूड पार्टी का मतलब है ऐसा आयोजन जिसमें प्रतिभागी बिना कपड़ों के एक साथ समय बिताते हैं। यह आमतौर पर किसी निजी स्थान, रिसॉर्ट, या क्लब में आयोजित होता है और इसे कई लोग एक स्वाभाविक और व्यक्तिगत आज़ादी के अनुभव के रूप में देखते हैं। पश्चिमी देशों में यह एक तरह की लाइफस्टाइल चॉइस मानी जाती है।
न्यूड पार्टी का मकसद सिर्फ नग्नता नहीं, बल्कि शरीर को लेकर आत्मविश्वास, स्वीकार्यता, और मानसिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना होता है। इसमें भाग लेने वाले लोग अक्सर समाज द्वारा लगाए गए ‘शर्म’ और ‘जजमेंट’ से मुक्त होने की कोशिश करते हैं। कुछ के लिए यह एक सोशल कनेक्शन का जरिया होता है, तो कुछ के लिए यह अंदरूनी आज़ादी की अभिव्यक्ति।

 ये होती है शर्तें? मोबाइल पर रोक
न्यूड पार्टी में कई सख्त नियम होते हैं ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित और सहज महसूस करें:
सहमति जरूरी होती है – कोई जबरदस्ती नहीं।
स्थान पूरी तरह निजी होता है – आम लोगों की पहुंच से दूर। फोटोग्राफी और मोबाइल पर रोक – निजता की सुरक्षा के लिए।
सम्मानजनक व्यवहार – कोई भी अशोभनीय हरकत बर्दाश्त नहीं होती।ऐसे आयोजन आमतौर पर यूरोपीय देशों, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ज्यादा देखने को मिलते हैं। वहां इसे कुछ समुदायों में सामान्य माना जाता है और इसके लिए विशेष स्थान भी निर्धारित होते हैं।


Share This News