ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20230527 154542 7 स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं जिला अस्पताल में शुरू ** नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240212 WA0302 स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं जिला अस्पताल में शुरू ** नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
District hospital bikaner

Thar पोस्ट, न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर स्वाति कोचर ने प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी के मौखिक आदेशों की अनुपालना में एक आदेश निकाल कर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉक्टर मोनिका रंगा की सेवाएं पीबीएम से राजकीय जिला सेटेलाइट अस्पताल में शुरू कर दी है, डॉक्टर मोनिका अब आगामी आदेश तक अपनी सेवाएं जिला अस्पताल देंगी. डॉक्टर मोनिका रंगा को सामान्य प्रसव, सीजेरियन प्रसव , बच्चेदानी के ऑपरेशन आदि स्त्री एवं प्रसूति रोगों में विशेषज्ञता हासिल है, डॉ.मोनिका रंगा ने 2020 में एम. एस. गायनीकॉलोजी एसपी मेडिकल कॉलेज से ही उतीर्ण की है, इसके पश्चात इन्होने एक वर्ष वर्ष की सेवा सीनियर रेजिडेंट के रूप में पी बी एम हॉस्पिटल में दी।

एसएसबी अस्पताल : नर्सिंग कार्मिकों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, स्कूली छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, एसबीआई ने लगायी नाम पट्टिका सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सोमवार को अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने निर्देशन एवं डॉ. गिरीश प्रभाकर की उपस्थिति में एसएसबी के समस्त नर्सिंग कार्मिको की बेसिक लाइव सपोर्ट विषय पर क्लास ली गई इस दौरान डॉ. यूनूस खिलजी ने सीपीआर की बारिकीयां ऑडियो विजुअल तकनीक के माध्यम से बताकर नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया।

सोमवार को ही श्री यूनियन क्लब रा.बा.उ.मा.विद्यालय राजलदेसर की छात्राओं ने एसएसबी ब्लॉक में वोकेशनल एज्युकेशन के तहत ट्रेड हैल्थकेयर के अंतर्गत इंडस्ट्रीयल एवं शैक्षणिक भ्रमण किया इस दौरान अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन विद्यालय की ओर से आए मोनिका शर्मा, कपिल मीणा, रमेश कुमार तथा अगन्तुक छात्राओ ंका स्वागत किया, इस दौरान छात्राओं को भर्ती मरीजों की पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, आयुष्मान भारत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत मरीजों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई, एसएसबी की ओर से डॉ. गरीमा एवं डॉ. यूनूस ने छात्राओं का स्वागत किया। सोमवार को ही एसबीआई बैंक की ओर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की छत पर नाम पट्टिका लगाई गयी।

क्यो होता है सीपीआर
सीपीआर की फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है. सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है. हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है.

IMG 20240212 WA0230 स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं जिला अस्पताल में शुरू ** नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News